चतरा, फरवरी 12 -- कुंदा, प्रतिनिधि । कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पोस्टर चिपकाकर एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। माओवादियों ने एनआईए के अभियुक्त श्याम भोक्ता के घर पर बुधवार देर रात पोस्टर चिपकाकर उसे पुलिस का मुखबीर बताते हुए सपरिवार गांव छोड़ने का फरमान जारी किया है। पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि यदि परिवार गांव नहीं छोड़ता है तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना के बाद पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। ज्ञात हो कि 28 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष में दो पूर्व नक्सली देवेंद्र गंझू और चूरामन गंझू मारा गए थे। वहीं गोलीबारी की घटना में एनआईए अभियुक्त श्याम भोक्ता और साला गोपाल भोक्ता घायल हो गए थे। जबकि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.