रांची, अप्रैल 26 -- डोरंडा में तीन और हिंदपीढ़ी में एक मिला पाकिस्तानी नागरिक, देश छोड़ने का हुआ आदेश वरीय संवाददाता रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्र के दिशा-निर्देशों के क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया गया है। इसमें डोरंडा के मनीटोला वसी चौक के समीप तीन बच्चे और हिंदपीढ़ी में एक व्यक्ति शामिल है। डोरंडा के तीन बच्चों की माएं रांची की हैं। उनकी शादी पाकिस्तान के नागरिक से हुई है और बच्चों की नागरिकता भी पाकिस्तान की है। शनिवार को पुलिस इन बच्चों के घर गयी और सरकार के आदेश से अवगत कराया और कहा कि पाकिस्तान की नागरिकता के कारण बच्चों को वापस भेजना होगा। लेकिन बच्चे पाकिस्तान कैसे जाएंगे इस...