गुरुग्राम, मार्च 4 -- गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में इन 5 लोगों ने जैसे ही माउथ फ्रेशनर खाया इनकी तबीयत बिगड़ गई। इनके मुंह से खून आने लगा। ये लोग चिल्लाने लगे। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इन लोगों ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इन लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  बताया जाता है कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रेस्तरां संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों न...