हापुड़, दिसम्बर 10 -- हिम्मतपुर रोड पर स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। छात्रों में खेल के प्रति उत्साह जगाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी हाउस के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉलीबॉल एसोसिएशन हापुड़ के प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह औलख उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेक्रेटरी हरेंद्र पवार, ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर खुडलियां देवेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान नवादा दीपक बिसला शामिल रहे। स्कूल प्रबंधक उमंग यादव, कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र यादव, पुष्पा रावत एवं चंद्रपाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सचिन शर्मा और छात्र मोहम्मद अदनान ने किया। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ का...