नई दिल्ली, फरवरी 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मंगलवार को मुंबई में मुलाकात हुई। दोनों कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान मुंबई में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्सिले की यात्रा की थी, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक प्रमुख गेटवे भी है। मार्सिले वही शहर है जहां से पहले विश्व युद्ध में हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में अपने कदम रखे थे। उनकी बहादुरी की गाथा आज भी यूरोप के कई भागों में याद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.