बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। माई बार हेडक्वार्टर्स में क्रिसमस पर रात 12 बजे के बाद तक दारू परोसने के मामले में आबकारी विभाग ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। बार प्रबंधन को तीन दिन में इसका जवाब देना होगा। क्रिसमस की रात माई बार हेडक्वार्टर्स में अपने भाई के साथ गई युवती से छेड़छाड़ कर सिर पर बोतल से प्रहार कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में बारादरी में आजादनगर के रौनित श्रीवास्तव, सलोनी पटेल, ध्रुव राय, अमन राय, चिराग गुप्ता समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अमन, जसदीप, शिवम उर्फ काली और लकी दीप को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर चुकी है। मगर मुकदमे में नामजद पांच आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, आबकारी विभाग की ओर से रविवार को बार प्रबंधन को रात 12 बजे के बाद तक दारू परोसने के मामले में नोटिस जारी किय...