मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर। कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना को लेकर बुधवार को सघन पंजीकरण अभियान चलाया। इस दौरान शहर के वार्ड-11 के योगियामठ मोहल्ले में एक सौ से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। वे घरों से निकलकर बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रही हैं। उनको विश्वास है कि जिस तरह झारखंड, हिमाचल प्रेदश, तेलंगाना और कर्नाटक में जरूरतमंद महिलाओं को कांग्रेस सरकार मदद दे रही, उसी तरह बिहार में सरकार बदलने पर पार्टी महिलाओं की मदद करेगी। कहा कि योजना का पंजीकरण अभियान जिले के सभी प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता जोर-शोर से चला रहे हैं। मौके पर विधायक विजेन्द्र चौधरी, अजय चौधरी, सुनील कुमार सिंह, प्रद्युम्न राय, निशारुद्दीन छोटे, गणेश राम, मीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.