बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- फोटो: अभियान: नरसंडा में गुरुवार को योजना की जानकारी देते नेता कांग्रेस नेता। हरनौत, एक संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार सिन्हा की अगुवाई में गुरुवार को नरसंडा पंचायत में माई-बहिन मान योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान योजना की जानकारी देते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। मौके पर चंडी के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...