आरा, मई 27 -- -कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि -माई बहन मान योजना के तहत जन जागरण अभियान को ले की प्रेस वार्ता आरा, एसं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पहुंचीं बोकारो (झारखंड) की विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि बिहार में महागठबंधन सरकार की ओर से शुरू की जाने वाली माई-बहन मान योजना ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की हर जरूरतमंद बहन और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रुपय...