पटना, मार्च 8 -- बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिला दिवस पर बेटी योजना का ऐलान किया है। उन्होने कहा कि बेटी योजना एक ऐसी योजना होगी, जो माई बहिन मान योजना से अलग होगी। बिहार में जन्म लेने वाली बेटी के पैदा होने के साथ ही सभी सुविधाएं दी जाएंगी। ताकि वो अच्छे से पढ़ाई कर सकें, उनको रोजगार मिले। क्योंकि बेटियां ही बिहार का भविष्य हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं के मन सम्मान की रक्षा की जाएगी। जीविका दीदी का मानदेय बढ़ाया जाएगा, उनका नियमितीकरण किया जाएगा। उनके ऋण को माफ करेंगे। रसोईयों की समस्या का भी समाधान करेंगे। ये बात उन्होने शनिवार को बापू सभागार में माई बहिन महासम्मेलन में अपने संबोधन में कही। महिलाओं से अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में एनडीए सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.