बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को माराफारी क्षेत्र स्थित केएल भासीन कॉलोनी के माईधाम दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरु हुई। मंदिर में मां दुर्गा, शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मानसा सिंह गेट के नजदीक शिव मंदिर परिसर में स्थित कुआं के समीप पहुंची। इस दौरान गाजे बाजे के साथ निकली झांकी में भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बालको की टीम ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। हनुमान के रूप में पहुंचे कलाकार लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। जय श्री राम व बजरंगबली की जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर से कलश में जल लेकर श्रद्धालु वापस माईधाम मंदिर में पहुंचे और जल से मंदिर प्रांगण की मूर्ति की शुद्धि की गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.