लातेहार, फरवरी 7 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को लगभग दोपहर 12 बजे सेमर चौक के समीप खनन निरीक्षक पदम लोचन ओह्दार के नेतृत्व में जांच किया गया। जिसमें विभाग की टीम ने बिना चालान के बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया ,जो नदबेलवा ग्राम नवासी सुरेंद्र यादव का बताया गया है। बता दें कि जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक कोई वैध कागजात या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वाहन को तत्काल जप्त कर मनिका थाना को सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग ने ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना चालान बालू परिवहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.