देहरादून, फरवरी 16 -- Project Hirak: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर 5 फीट जमी बर्फ को हटाने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए बीआरओ की टीम जुटी हुई है। भारी बर्फबारी, बार-बार हो रहे हिमस्खलन और शून्य से नीचे तापमान के बीच भी टीमें दिन-रात बर्फ हटाने के अभियान में जुटी हैं। BRO के अधिकारियों के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में मशीनरी की तैनाती, जोखिम भरे ढलानों पर स्नो-कटिंग और मौसम की अनिश्चितता के बावजूद मार्ग को सुरक्षित बनाना प्राथमिकता है। यह मार्ग उत्तराखंड के सबसे कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में से एक से होकर गुजरता है, जहां मौसम पल-पल बदलता है और हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। बीआरओ ने इसे 'प्रोजेक्ट हीरक' नाम दिया है। आदि कैलाश को 'छोटा कैलाश' भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के व्य...