कानपुर, दिसम्बर 21 -- डेरापुर। ब्लॉक डेरापुर के हरामऊ व बिसोहा माइनर में पानी न आने से किसानों की गेहूं की सिंचाई समय पर न हो पाने से फसल चौपट हो रही है। किसान खेतों की सिंचाई करने के लिए प्राइवेट ट्यूबवेल से डेढ़ सौ रुपये से दो सौ रुपये घंटे तक देकर सिंचाई करने को मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार एसडीएम से माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की थी पर अभी तक सिंचाई विभाग द्वारा बंबो में टेल तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसानों की फसल चौपट हो रही है। पीसीसी सदस्य सगीर अहमद ने एसडीएम से पानी छोड़े जाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...