उरई, जनवरी 16 -- उरई/ कदौरा। कदौरा माइनर में बरामद दवा मामले में शुक्रवार की सुबह-सुबह सीएमओ कालपी एसडीएम के साथ मामले की तहकीकात करने सीएचसी पहुंचे। सीएमओ ने जांच की कमान स्वयं संभाल ली है। वहीं जांच में बरामद दवा सीएचसी कदौरा की तो पाई गई हैं। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र से यहां लाया गया यह जांच का विषय है। कदौरा क्षेत्र के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य मंदिर अब जांच के दायरे में हैं। गहनता से जांच के बाद पूरे ब्लॉक के अस्पतालों को खंगाल कर दवा की हकीकत सामने लाई जाएगी। गुरुवार को कदौरा माइनर में सरकारी दवाएं मिली थीं। दवाओं के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। सीएमओ डॉ. डीके भिटौरिया ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दवा एकत्र कराई थी। जांच टीम में एसीएमओ डॉ अरविंद भूषण और सीएचसी कदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.