कौशाम्बी, फरवरी 10 -- समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में जिले की नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर सिंचाई खंड फतेहपुर के सहायक अभियंता नवाब सिंह को मांग पत्र मंगलवार को सौंपा गया। इसमें रामगंगा नहर और इससे जुड़े कई रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने एवं टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है। समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को फतेहपुर सिंचाई खंड कार्यालय पहुंचे। सहायक अभियंता सिंचाई नबाब सिंह को एक मांगपत्र सौंपकर सिराथू तहसील अंतर्गत नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने एवं जलापूर्ति की मात्रा बढ़ाएं जाने की मांग की गई। सालभर नहरों एवं रजबहों में रोस्टर से टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराए जाने के लिए वर्षों से लंबित भिटौरा लिफ्ट कैनाल परियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.