सहारनपुर, नवम्बर 29 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने अनेक केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ से वार्ता की और एसआईआर फार्म जमा होने की जानकारी ली तथा उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनेक मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर भी लोगों से एसआईआर फार्म भरने की जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 70 वार्ड में यह जानकारी देते हुए माइक से अनाउंस कराए कि उनके क्षेत्र के बीएलओ किस स्थान या मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फार्म जमा कर रहे हैं। उन्होंने समय कम रह जाने के कारण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने व्यक्तिगत रुप से अनेक मतदाताओं के घरों पर जाकर एसआईआर फार्म जमा करने के बारे में जानकारी ली। पुरानी मंडी क्षेत्र के एक केंद्र पर बीएलओ ने नगरायुक्त को बताया कि उनके बूथ पर 936 मतदाता हैं, जिनमें से 665 के एसआईआर फार्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.