आगरा, मार्च 8 -- -आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के छात्रों ने तैयार किया प्रोजेक्ट आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के छात्रों ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने माइक्रोबियल फ्यूल सेल से होगा जैव विद्युत उत्पादन, जल शोधन प्रोजेक्ट को तैयार किया है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रो. आशीष शुक्ला ने बताया कि माइक्रोबियल फ्यूल सेल में सूक्ष्म जीवों का उपयोग किया जाता है जो जैविक पदार्थ को विघटित करके इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों का उत्पादन करते हैं। यह इलेक्ट्रॉस बाद में विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होते हैं। माइक्रोबियल फ्यूल सेल में विभिन्न प्रकार के कच्चे माल का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि कृषि अपशिष्ट, औद्योगिक अपशिष्ट और घरेलू गंदा पानी। उदाहरण के लिए मछली पालन और बूच...