हापुड़, सितम्बर 27 -- शुक्रवार को नवरात्रि के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़ और ब्रजघाट क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। घरों में भी महिलाओं और बालिकाओं ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और भजन-कीर्तन के स्वर गूंजते रहे। ब्रजघाट स्थित प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां स्कंदमाता के दर्शन किए। बच्चों और महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की। पंडित मुनेंद्र तिवारी ने बताया कि मां स्कंदमाता की पूजा से साधक को विद्या, बल और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां की उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस दिन स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को...