महाराजगंज, अप्रैल 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर बाजार करने आई महिला की मासूम बेटी भीड़भाड़ के दौरान हाथ छूटने से बिछड़ गई। भेड़िया गाव निवासिनी संगीता अपनी बेटी काव्या के साथ बाजार आई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बेटी के गुम होने से घबराई संगीता बिलखती हुई सिंदुरिया थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर कांस्टेबल आनंद यादव व महिला कांस्टेबल रीमा चौहान की टीम सक्रिय हुई और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम की तत्परता से कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को पाकर संगीता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। संगीता ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.