उन्नाव, मार्च 22 -- पुरवा, संवाददाता। खर्च के लिए मां से रुपये देने से मना करने पर बेटे ने नाराज़ होकर घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया। आग की चपेट में आने से वह काफी हद तक झुलस गया। जिसे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कस्बा के जोतपुर मोहल्ला के रहने वाले हरिराम साहू का बेटा दीपू शुक्रवार दोपहर खर्च के लिए अपनी मां ननकी से रुपये मांग रहा था। जिस पर मां ने रुपये देने से मना कर दिया और वह अपने काम में लग गई। उसके बाद दीपू नाराज होकर चला गया और थोड़ी देर बाद शराब पीकर घर आया। घर में इंजन के डीजल रखा था। उसने डीजल को खुद के ऊपर डाल कर आग लगा ली। भाई को आग की लपटों से घिरा देख छोटी बहन गीता चिल्लाने लगी। गीता ने शोर गुल मचाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.