संभल, अप्रैल 7 -- जनपद में श्रद्धा व उत्साह के रविवार को श्रीराम नवमी का पर्व मनाया गया। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। जिससे मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लग गई। घरों में भी पूजा करते हुए कन्या जिमाई गए। शहर से लेकर देहात तक धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर में जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम नवमी पर्व को लेकर भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया। घरों में तैयारियां करते हुए पकवान बनाए गए। पूजा की थाली लिए श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंचे। शहर के हल्लू सराय स्थित चामुंडा मंदिर, भूड़ इलाके की प्रसिद्ध कैलादेवी धाम पर लंबी कतारें लग गई। दिनभर मंदिरों में जय माता दी और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामनवमी के अवसर पर घरों और मंदिरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.