अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- शारदीय नवरात्र की नवमी पर लोगों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। व्रतधारियों ने घरों में कन्याओं का पूजन कर पकवान खिलाते हुए व्रत का परायण किया। वहीं, दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तनों की धूम रही। शारदीय नवरात्र की नवमी पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया। भक्तों ने कन्याओं का पूजन और पवित्र भोग लगाने के बाद ही व्रत का परायण किया। इस दौरान कन्याओं को शृंगार और चुनरी भेंट की। इससे पूर्व घरों, मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का विशेष पूजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.