कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन यानी महानवमी बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। भोर से ही दुर्गा पूजा पंडाल व मंदिरों के पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु पहुंच गए थे। बुधवार को मां दुर्गा के नवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि विधान से की गई। पूजा के बाद लोगों ने हवन करने के बाद प्रसाद का वितरण किया। कन्या भोज कराकर लोगों ने कन्याओं का आशीर्वाद भी लिया। मान्यता है कि महानवमी पर विधिपूर्वक पूजन करने से भक्तों को जीवन में सिद्धि, सफलता और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। नवरात्र पर्व का समापन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ बुधवार को हो गया। व्रत का पारण करने के बाद लोगों ने कन्या भोज कराया। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। बुधवार की भोर से ही मंदिर व दुर्गा पंडाल घंट-घड़ियाल व शंख...