मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- नवरात्रि की नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया तथा घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया, इसके पश्चात मां दुर्गा के भक्तों ने अपने व्रत को खोला। नवरात्रि के नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर माता को भोग लगाकर घर में कन्याओं को जिमाया जाता है। मंदिरों में भजन कीर्तन व घरों में हवन आदि भी किये जाते हैं। पंडित ध्यानचंद कुश ने बताया कि माँ दुर्गा की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली है। मार्कण्डेयपुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य िईशत्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां होती हैं। नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा-उपासना शास्त्रीय विधि-विधान आवश्यकतानुसार करते हुए भक्त दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.