चतरा, मई 11 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया टंडवा रोड स्थित मां सिंहवाहिनी वस्त्रालय में सार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में रखें लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। पुलिस की त्परता के कारण कई दुकान आग की चपेट मे आने से बच गये।दुकानदार प्रियरंजन कुमार के अनुसार शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर केघर चले गए थे ।शनिवार की सुबह 4 बजे सिंहवाहिनी बस छोड़ने आए ।बस के एजेंट मोहम्मद ऐनुल हक की नजर दुकान से निकल रहे धुवा पर पड़ी ।इसकी सूचना उन्होंने तुरंत सिमरिया थाना प्रभारी प्रियेश प्रशुन और मकान मालिक ज्ञान रंजन को दिया । सुचना मिलते हि थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचेऔर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया था ।लोगों के अनुसार दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारणआग लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.