घाटशिला, जनवरी 25 -- मुसाबनी। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा (बसंत पंचमी) के पावन अवसर पर बी.डी.एस.एल. सरस्वती शिशु मंदिर, मुसाबनी नं. 1 में भक्तिमय वातावरण में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। विद्यालय परिसर को सुंदर रूप से सजाया गया था। पूजा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, आचार्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर विद्या, बुद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना की। पूजा उपरांत विशेष रूप से खिचड़ी भोग एवं दही-चूड़ा भोग अर्पित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद रूप में वितरित किया गया। सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल 6:00 बजे संध्या आरती का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.