बरेली, सितम्बर 22 -- सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में मां संतोषी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे माता संतोषी के मंत्रजाप से हुआ। साधकों ने माता का मंत्रजाप किया। दोपहर दो बजे से माता संतोषी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शुरु हुई। प्रतिमा को दूध, रबड़ी, गंगाजल, केवड़ा, शहद, विभिन्न मेवाओं एवं बूरा आदि से मंत्र जाप करते हुए स्नान कराया। उत्कर्ष अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, रिचा मेहरोत्रा, स्वाति अग्रवाल, शशि मिश्रा, मधुरलता वर्मा, पूनम अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.