हरिद्वार, सितम्बर 22 -- - मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ,भक्तों ने शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया हरिद्वार, संवाददाता। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। धर्मनगरी के मंदिर मां के जयकारों से गुंजायमान रहे। देवी मंदिरों को खासतौर पर सजाया गया है। अगले नौ दिन भक्त देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करेंगे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया। मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, सुरेश्वरी देवी,भीमगोड़ा के निकट स्थित काली मंदिर, दक्षिण काली मंदिर और कनखल के शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.