मुरादाबाद, मार्च 30 -- चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घर-घर में घट स्थापना की गई। तड़के से ही लोगों ने मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया। प्रमुख मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। घंटे और मातारानी के जयकारों के साथ भक्तों ने दर्शन किये। भीड़ के कारण काली माता मंदिर सहित कई मंदिर दोपहर डेढ़ बजे तक खुले रहे। शाम को फिर चार बजे के बाद से भीड़ पहुंचने लगी। काली माता मंदिर की भीड़ के कारण शयन आरती का समय भी एक घंटे बढ़ाना पड़ा। रविवार सुबह घट स्थापना के साथ की चैत्र नवरात्र आरंभ हो गए। तड़के से मंदिरों में भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में रही। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ दर्शन किये। प्राचीन सिद्धपीठ नौ देवी श्री काली माता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.