गंगापार, मार्च 21 -- चैत्र मास की शीतला सप्तमी पर रामनगर बाजार स्थित मां शीतलाधाम में महिला श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ रही। दूर दराज से पहुंची ब्रती महिलाओं ने मां का जलाभिषेक, दर्शन, पूजन का आर्शिवाद लिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह छ बजे से मां शीतला का दर्शन करने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, दोपहर बारह बजे के लगभग भीड़ इतनी अधिक हो गई कि मंदिर का गर्भ गृह व मुख्य दरवाजा पूरी तरह भर गया। इस दौरान चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय ने महिला सिपाहियों को भेजकर दर्शन करने पहुंची महिलाओं को कतार में लगवा कर दर्शन करवाया। मां शीतला धाम में जगह कम होने से भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई थी। उधर चौकी रामनगर दिघिया मार्ग पर बाजार में दुकानदारों ने पटरियों तक अपनी दुकाने लगा रखी थी, जिससे आवागमन में लोगों को भारी मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.