बुलंदशहर, जनवरी 23 -- जिले भर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व पूरी श्रद्धा, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज और सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास कराया। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में बसंतोत्सव के उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने पूरे दिन चले शुभ मुहूर्त में मां शारदे की आराधना की। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर मां शारदे की पूजा अर्चना की। पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। घरों में भी विधि-विधान के साथ पर्व मनाया गया। खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ रही। बसंत पंचमी पर्व को लेकर जिले में कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को पर्व पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण किए औ...