रांची, सितम्बर 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मां शारदा उच्च विद्यालय और इंटर कॉलेज गेतलसूद में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुओं को सम्मानित किया। इस दौरान सहायक शिक्षक शिवशंकर बेदिया ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। शिक्षा ही मनुष्य को जानवरों से अलग करती है। गुरु का स्थान सबसे ऊपर है, भगवान को भी गुरु की जरूरत पड़ी थी। आज आरुणि के जैसा शिष्य विरले से मिलते हैं। मौके पर प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा, शिक्षक टहलू नायक, ताराचंद मुंडा और शिक्षिका अलका कच्छप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.