सहारनपुर, नवम्बर 10 -- सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में संपन्न हुआ। कुल 11 पदों के लिए हुए इस चुनाव में 11 कॉलेजों के 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 25 प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर वीवी कॉलेज, शामली के डॉ. जयविंद्र तोमर ने प्रो. अशोक कुमार शर्मा को 18 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की। डॉ. तोमर को 112 वोट जबकि प्रो. शर्मा को 94 वोट मिले। डॉ सुभाष चंद्रा ने 38 वोटों से जीत हासिल कर महामंत्री के पद पर जीत हासिल की। डॉ सुभाष चंद्रा को 147 जबकि डॉ गुरुदेव सिंह को 109 मत हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पाठशाला की डॉ आभा सैनी ने 177 वोट हासिल कर, सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज के प्रो मन्नु गुप्ता ने 175 वो...