सहारनपुर, जनवरी 4 -- गंगोह। मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर वैष्णो देवी धाम गुफावाले मंदिर सहित माता के अन्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन कल्याण यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिरों को हर प्रकार की शाक-सब्जी व पुष्पों से सजाया गया और विशेष पूजा से की गई। जन कल्याण यज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। मुख्य प्रसाद के रूप में सजाई गई शाक-सब्जी को भी शामिल किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में मुरारी लाल बजाज, बृज भूषण, विशाल, सागर शर्मा, सुशील पाहूजा, शंकर, संजय, सुरेंद्र आदि रहे। बाला जी धाम महंत सुशील शर्मा, बलवंत मलिक, बिजेंद्र, विवेक, प्रदीप, जय सिंह आदि रहें। महादेव कुटी,भुवनेश्वर पंचायती मंदिर, महलतला देवी मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...