मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- भरतिया कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर की संस्थापिका संध्या माता राजरानी के सानिध्य में महिला संकीर्तन द्वारा मां शाकंभरी जयंती के उपलक्ष पर प्रथम दिन गुरुवार को प्रात: जल पूजा, कलश यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुरुवा को प्रात: शिव शक्ति मंदिर पर मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर मौहल्ले की विभिन्न गलियों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पर आकर सम्पन्न हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर की माताजी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा तथा शाम को मां शाकंभरी जयंती के उपलक्ष्य पर मंदिर में सभी भगवान को फूलों से फलों से सब्जियों से सजाया जाएगा। तत्पश्चात 3 जनवरी को 3 बजे से 6 बजे तक महिला संकीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.