रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। साल्हन मैदान में आयोजित तीनदिनी मां शक्ति महोत्सव गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव में टुसू प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता, बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, कृषि प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मां शक्ति की आराधना आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आकर्षण बालिका फुटबॉल का खिताब पांचा ने बारीडीह को टाईब्रेकर में 4-2 से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह मुख्य संरक्षक रामकुमार पाहन, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, पूर्व प्रमुख अनवर खान, रंधीर चौधरी, रोशन मुंडा, मानकी राजेंद्र शाही, अमरनाथ चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो और सुनील महतो मौजूद थे। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। मुख्य अतिथि विधायक नव...