हाजीपुर, फरवरी 21 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी प्रखंड के घाघरा नहर के किनारे प्राचीन प्रसिद्ध और पौराणिक मां विषहरी मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग विधायक महेंद्र राम ने पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से मिलकर की है। विधायक महेंद्र राम ने कहा कि राजापाकर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे नई पहचान दिलाने का कार्य किया जाएगा। देसरी स्थित विषहर मंदिर पर सैकड़ों वर्षों से नागपंचमी के दिन विशाल मेला लगते आ रहा है। जिसमें कई जिला के लाखों श्रद्धालुओं नागदेवता एवं मां विषहरी के प्रतिमा पर दूध-लावा चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं। सहदेई - 03- देसरी की मां विषहरी मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर मंत्री से मिलते विधायक महेंद्र राम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.