वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। सावन के पहले दिन शुक्रवार को मां विशालाक्षी के दरबार में विशेष अनुष्ठान किया गया। 1008 मंत्रों के जप से मां का सहस्रार्चन किया गया। प्रत्येक मंत्र उच्चारण के बाद मां को एक आम समर्पित किया गया। इस प्रकार 261 किलो आम का भोग लगाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सहस्त्रार्चन के बाद महंत सुरेश तिवारी, राजनाथ तिवारी, अनिल तिवारी, विकास तिवारी ने भक्तों में प्रसाद स्वरूप आम वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.