जमशेदपुर, जुलाई 1 -- गुवा संवाददाता। गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मां विपदतारिणी पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वस्त्र धारण कर, हाथों में पूजा सामग्री लिए मंदिरों में उमड़ पड़ीं। हर ओर भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक समरसता की भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। मां विपदतारिणी को मां दुर्गा का एक संकटमोचक रूप माना जाता है। यह पूजा खासकर विवाहित महिलाएं अपने पति, संतान और परिवार की रक्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए करती हैं। यह पर्व हर साल रथयात्रा के बाद आने वाले मंगलवार को मनाया जाता है और इसे व्रत, पूजन और रक्षा सूत्र बांधने की परंपराओं से संपन्न किया जाता है। महिलाओं ने नए वस्त्र पहनकर 13 प्रकार के फल, फूल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री के साथ मां को अर्पित किया। पूजन के पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.