मिर्जापुर, नवम्बर 12 -- विंध्याचल। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद मां विंध्यवासिनी धाम में विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विंध्याचल में पुलिस फोर्स के अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। मां विंध्यवासिनी दरबार सोमवार रात से ही पुलिस छावनी में तब्दील है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने सीओ सिटी विवेक जावला, विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय और पुलिस फोर्स के साथ विंध्याचल में पैदल गश्त किया। विंध्याचल के विभिन्न मार्गों, बाजार, गलियों में भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। धाम क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही धाम में सघन जांच अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। मंदिर क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुरानी वीआईपी चौराहे से गेट नंबर एक, बंगाली तिराहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.