मिर्जापुर, जनवरी 8 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगाए गए तीन दानपात्र बुधवार को खोलकर दान पात्र में मिले धन की गिनती कराई गई। नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे दानपात्र खोले गए। वहीं, शाम तक नोटों की गिनती हुई। तीन दानपात्रों से 12 लाख से अधिक धन मिला है। इसके बाद विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष के बैंक खाते में जमा रुपये जमा करा दिया गया। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के छत पर स्थित श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में सुबह तीन दान पेटिकाएं खोली गईं। इस दौरान एक दान पेटिका मां विंध्यवासिनी मंदिर के झांकी, एक दान पेटिका काली खोह मंदिर व एक दान पेटिका मां अष्टभुजा देवी मंदिर का खोला गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की सुरक्षा के बीच दानपात्र में दिए गए दान के धन राशि की गिनती कराई गई। तीनों दान...