सिमडेगा, सितम्बर 27 -- बोलबा। प्रखंड के मालसाडा गांव में स्थित मां वनदुर्गा शक्ति पीठ जिले का अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जो आज हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। माता वनदुर्गा का जिक्र दुर्गा सप्तशती ग्रन्थ में भी उल्लेखित है। मान्यता है कि यहां पूजन से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। यहां झारखंड सहित उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य से भी हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह स्थल ऊंचे-ऊंचे सखुआ पेड़ों और चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण और भी रमणीय हो जाता है। मां वनदुर्गा का इतिहास लगभग 219 वर्षों पुराना माना जाता है और यहां घटित अनेक अलौकिक घटनाएं आज भी लोगों की श्रद्धा को गहराई प्रदान करती हैं। बताया गया कि सन 1806 में महादान टोंगरी नामक स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.