चाईबासा, अक्टूबर 7 -- गुवा, संवाददाता। गुवा बाजार सहित विभिन्न दुर्गा मंडप में सोमवार देर शाम को महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गुवा बाजार में दुकानदार समिति तथा कल्याण नगर के दुर्गा मंडप, विवेक नगर दुर्गा मंडप, कैलाश नगर दुर्गा मंडप, प्रीपेड कॉलोनी दुर्गा मंडप, रामनगर दुर्गा मंडप, हिरजीहाटिंग दुर्गा मंडप तथा नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी दुर्गा मंडप में मां लक्ष्मी की आराधना हुई। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, नानक नगर स्थित नव युवक संघ द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा कर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया है। मौके पर दुर्गा साहू,राजा बिहारी, सोनू साव, पिंटू ठाकुर, जैकी गुप्ता, मनोज साहू, अनिल बिहारी, अमित दास, सूरज गुप्ता, पियूष साव, गोलू अग्रवाल, चिंटू मल्लिक, बसंत प्रसाद, रवि मालुवा, विनय प्रसाद, ग...