नई दिल्ली, मार्च 11 -- फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। लक्ष्मी जयंती मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाई जाती है। इस त्योहार को मदन पूर्णिमा या वसंत पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं एक अन्य मत के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को माना गया है। लक्ष्मी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द लक्ष से हुई है, जिसका अर्थ है लक्ष्य। लक्ष्मी धन, समृद्धि और भाग्य की देवी हैं। वह भौतिक के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी देती हैं। विष्णु पुराण के अनुसार लक्ष्मी भृगु और ख्याति की पुत्री हैं। ऋषि दुर्वासा के श्राप के कारण उन्होंने स्वर्ग छोड़ दिया और क्षीरसागर को अपना घर बना लिया। वह गुरु शुक्राचार्य के साथ-साथ चंद्रमा की बहन हैं। जब देव-दानवों ने मिल कर क्षीरसागर का मंथन किया तो समुद्र से...