उत्तरकाशी, अप्रैल 30 -- खुशीमठ (खरसाली गांव) में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां यमुना को भावभीनी विदाई दी। विदाई के इस अवसर पर पूरी यमुना घाटी मां यमुना और शनिदेव के जयकारों से गुंजायमान रही। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को सुबह 8:38 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना रवाना हुई। यमुना की विदाई के इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आये सैकडों श्रद्धालु इन ऐतिहासिक क्षणों के गवाह बने। खरसाली गांव से यमुना के भाई शनि देव की अगुवाई में वाद्य यंत्रो के साथ हुई यमुना की विदाई से जहां गांववासियों की आंखें नम थी, वहीं यमुना को उनके मूल स्थान तक पहुंचाने में भागीदारी निभाने का उत्साह भी ग्रामीणों में भरपूर था। त...