आरा, नवम्बर 18 -- आरा। मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल गुण्डी की आठवीं कक्षा की छात्रा अनन्या सिंह को शतरंज अंडर 14 में नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शतरंज में अंडर 14 में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर पटना प्रमंडल में खेलने गई। इसके बाद पटना प्रमंडल में चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने की जगह बनाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता किशनगंज में 16 से 18 नवंबर तक चली। इसमें अनन्या सिंह ने पांचवा स्थान प्राप्त कर शतरंज के खेल में नेशनल में खेलने के लिए अपनी जगह बनायी। नेशनल शतरंज प्रतियोगिता 22 दिसंबर से त्रिपुरा में खेला जाएगी। अनन्या सिंह के इस उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल गुण्डी परिवार गौरवान्वित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...