बोकारो, मई 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। विद्या भारती द्वारा संचालित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष पर शुक्रवार शाम मातृ सम्मलेन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बेबी देवी के अलावा सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की एसओपी माला कुमारी, विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश सह सचिव डॉ पूजा कुमारी, धनबाद विभाग के विवेक नयन पाण्डेय, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, समाजसेवी डी शर्मा और अर्चना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाल्यावस्था में मां की अहम भूमिका होती है। कहा कि माता के अभाव में ब...