रांची, जनवरी 15 -- खूंटी, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत बिरहू गांव में गुरुवार को मां मनसा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। कलश यात्रा की शुरुआत मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण से हुई। यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए बिरहू छठ घाट स्थित तजना नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकल्प लेकर पवित्र जल उठाया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण लौटी। इस दौरान गांव में स्थित भगवान नंदी महाराज, हनुमान मंदिर एवं ग्राम देवी के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देवताओं को वार्षिकोत्सव में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.