बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। त्रिवटीनाथ मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित जगत जननी मां भवानी के मंदिर में वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन सहित मां भवानी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समित के मंत्री प्रताप चंद्र सेठ व मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि 16 से 19 फरवरी तक प्रात: नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक नित्य पूजन अर्चन, वैदिक मंत्रों द्वारा अनुष्ठान होगा। प्राण प्रतिष्ठा (हवन) 20 फरवरी को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...